
लुधियानाः लुधियाना में पिस्टल साफ करते समय गोली लगने से एएसआई कश्मीर सिंह ढिल्लों की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Advertisement Space
परिवार ने बताया कि 2 जनवरी को एएसआई कश्मीर सिंह अपनी सर्विस वाली पिस्टल को घर में साफ कर रहे थे। इसी दौरान ही अचानक गोली चल गई। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उनकी 14 जनवरी को मौत हो गई। परिवार ने आगे बताया कि मौजूदा समय में उनकी पोस्टिंग लुधियाना के थाना टिब्बा में थी। कश्मीर सिंह के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
Advertisement Space