
अमृतसरः आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नॉर्थ विधानसबा हलके से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को अनुशासनहीनता और पार्टी के विपरीत चलने के आरोप में पार्टी से 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने किया है।
चर्चा है कि विजय प्रताप सिंह पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पू्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजीलेंस की कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे।
बता दें कि 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर जीते कुंवर विजय प्रताप सिंह काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा था कि जब बिक्रम सिंह मजीठिया जेल में थे, तब मान सरकार ने उनसे पूछताछ नहीं की और उन्हें जमानत दे दी और अब अचानक कार्रवाई करना सवाल उठाता है।