Govt. Jobs: PSSSB ने नायब तहसीलदारों सहित 151 पदों के लिए निकाली भर्ती


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड(PSSSB) की ओर से इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार और ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 151 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिमि तिथि 21 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गी है।
रिक्त पदों की संख्य
1. नायब तहसीलदार 13 पद
2. ऑडिट ऑफिसर 3 पद
3. इंस्पेक्टर ऑडिट 135
कुल पदों की संख्या 151
शैक्षणिक योग्यता
1. नायब तहसीलदार के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
2. ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट या एम.कॉम की डिग्री होनी चाहिए और किसी प्रतिष्ठित फर्म या संस्थान में न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि के लिए कमर्शियल अकाउंट्स की ऑडिटिंग का अनुभव होना चाहिए।
3. इंस्पेक्टर ऑडिट पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कम से कम द्वितीय श्रेणी में बी.कॉम की डिग्री होनी चाहिए तता किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या प्रतिष्ठित संस्थान से कार्यालय उत्पादकता अनुप्रयोगों या डेस्कटॉप पब्लिकेशन एप्लीकेशन में पर्सनल कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग में प्रेक्टिकल अनुभव के साथ कम से कम ओक सौ बीस घंटे का कंप्यूटर कोर्स पास होना चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
कितना वेतन मिलेगा
उम्मीदवार को हर महीने लेवल 6 के अनुसार 35,400 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता की पुष्टि करें। अधिक जानकारी के लिए PSSSB के वेबसाइट विजित करते रहें।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment