
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मार्च/अप्रैल महीने में दिए जाने पद्म पुरस्कार की सूची जारी की गई है। जारी हुई सूची के मुताबिक डेरा संत सरवन दास जी सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज को देश के सर्वोच्च अवार्ड पद्मश्री के साथ सम्मानित किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति की ओर से 20226 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी गई है। पद्म विभूषण के लिए 5, पद्म भूषण के लिए 13 और पद्मश्री के लिए 113 शख्सियतों को चुना गया है। सूची के मुताबिक दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को पद्म विभूषण(मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि पद्म पुरस्कार- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, जिनके नाम हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि।
‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
2. ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते हैं।
वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 2 युगल मामलों (एक युगल मामले में, पुरस्कार को एक गिना जाता है) सहित 131 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में से 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।