आबकारी विभाग ने सतलुज दरिया के किनारे नाजायज शराब के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम, 10,450 लीटर शराब नष्ट की


Aryan Academy AD

जालंधर : नाजायज शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग जलंधर जोन द्वारा सतलुज दरिया के किनारों एक विशेष मुहिम चलाई और लगभग 10,450 लीटर लाहन बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर आबकारी एसके गर्ग के दिशा-निर्देशों और सहायक कमिश्नर आबकारी, रेंज जालंधर पश्चिमी, नवजीत सिंह की निगरानी के तहत की गई। टीम का नेतृत्व नवजीत सिंह, एईटीसी ने की, जिसमें आबकारी अधिकारी सुनील गुप्ता और आबकारी इंस्पेक्टर शाहकोट, बिक्रमजीत सिंह घई, आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस स्टाफ शामिल था।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा शाहकोट ग्रुप के अंतर्गत आने वाले गांवों दानेवाल, बाओपुर और रामपुर में सतलुज दरिया के किनारे व्यापक चेकिंग की, जो कि नाजायज शराब संबंधी गतिविधियों के लिए संवेदनशील स्थान माने जाते हैं।

Advertisement Space

इस मुहिम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न गड्ढों और अन्य अस्थायी ढांचों में छिपाए गए लोहे के 11 खाली ड्रम, एल्यूमिनियम के दो खाली बर्तन और 19 तिरपाल बरामद किए। इन गड्ढों में स्टोर की गई लगभग 10,450 लीटर शराब जब्त की गई। क्योंकि बरामद की गई चीजें लावारिस थी और गैर-कानूनी शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती थी, इसलिए कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार सारी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सहायक कमिश्नर नवजीत सिंह ने कहा कि नाजायज शराब, जो कि जनता के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है और सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाती है, के खिलाफ विभाग द्वारा दरिया और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि आबकारी कानूनों को सख्ती से लागू करने को यकीनी बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसी विशेष मुहिमें जारी रहेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि गैर-कानूनी नेटवर्क को खत्म करने और जनक सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए जिले भर में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment