जालंधर: स्क्रैप गोदाम में आग, चिंगारी से भड़की आग; घरों में आई दरारें


Aryan Academy AD

जालंधर:  जालंधर के हलका वेस्ट में आते बस्ती एरिया के गांव नाहलां में स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है लोहे की कटिंग के दौरान चिंगारी निकलने के चलते आग लगी।

चमड़े-गत्ते का गोदाम होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी इलाके में होने से लोग सहम गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

वहीं आग के लपटों के कारण आसपास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment