
चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा आप कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ बैंड पर की गई टिप्पणी साथ ही कांग्रेस क प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग द्वारा के बयान के खिलाफ आप नेता और वर्कर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं। आप नेताओं का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल अमर्यादित है, बल्कि मेहनत-मजदूरी करके रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों का अपमान भी है।
प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान आप नेताओं ने कहा है कि यह प्रदर्शन विपक्ष के नेता को यह संदेश देने के लिए है कि श्रमिकों और दलित समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
वहीं पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए वाटर कैनन तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही विधायक हॉस्टल के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। आप कार्यकर्ता प्रताप सिंह बाजवा के घर का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रह हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में टकरावा हो गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें मारीं। इस दौरान कुछ की पगड़ियां उतर गईं।