
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजारापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर पंजाब के हवाई अड्डों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
उन्होंने अमृतसर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार की मांग करते हुए कहा कि कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया आधुनिक टर्मिनल भवन बनाने की भी मांग की, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसके अलावा हरभजन सिंह ने जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू करने पर भी विचार करने का आग्रह किया।केंद्रीय मंत्री श्री किंजारापु राम मोहन नायडू ने सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।