
पाकिस्तानः ईरान-इजरायल के बीच युद्ध का असर अब पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंत्रियों के दौरे और खर्चों में कटौती करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही स्कूलों और सरकारी ऑफिस को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। अब सरकारी ऑफिस सप्ताह में 3 दिन बंद रहेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे।
साथ ही 2 माह तक सरकारी गाड़ियों को 50 फीसदी कम ईंधन मिलेगा और 60 फीसदी सरकारी गाड़ियां नहीं चलेंगी। सभी सरकारी विभाग अपने खर्च में 20 फीसदी कटौती करेंगे। अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। इस वजह से यह फैसले लिए गए हैं पाकिस्तान सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करचुकी है। पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर और कराची में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई।