
जालंधर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया गया है, जिससे गैस सिलेंडरों की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ कालाबाजारी पर निगरानी रखी जा सके।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए बाकायदा स्टाफ तैनात किया जा रहा है, जो शिकायतों और सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में गठित कमेटी को भेजना सुनिश्चित बनाएगा।
Advertisement Space
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत उक्त हेल्पलाइन नंबर के जरिए साझा की जाए, ताकि जिला प्रशासन द्वारा तुरंत बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
Advertisement Space