
गुरदासपुर :गुरदासपुर के घरोटा-दीनानगर रोड पास मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव मिलवां निवासी सौरव मोटरसाइकिल पर भवानी की ओर जा रहा था, जबकि गांव रामवाल का मनिंदर सिंह दूसरी ओर से घरोटा की ओर आ रहा था। अचानक आवारा कुत्ते के सामने आने के कारण, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार संतुलन खो बैठे और उनकी आपस में टक्कर हो गई।
Advertisement Space
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सौरव और मनिंदर सिंह की मौत हो गई। हादसे में महिला राजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
Advertisement Space