सरकारी गेहूं के गबन और रख-रखाव में लापरवाही बरतने पर फूड FCI के 2 इंस्पेक्टर सस्पेंड

जालंधर: जेएस फार्म में सरकारी गेहूं के कथित गबन और खराब होने के मामले में फूड सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टरों की पहचान अनिल और प्रवीण सल्लण के रूप में हुई है, जो करतारपुर क्षेत्र में तैनात थे।

सस्पैंड किए दोनों अधिकारियों पर समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में रखी करोड़ों रुपए की सरकारी गेहूं की सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। जिला फूड कंट्रोलर नरेंद्र सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment