
इंदौर:इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक घर को आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Advertisement Space
आग लगते ही सिलेंडरों में जोरदार धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
Advertisement Space