मिडल ईस्ट में तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतें  सोमवार को 8,089 रुपए कम होकर 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं।

वहीं, वायदा कारोबार में निचली सर्किट सीमा में चांदी, नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.06 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोना पिछले सप्ताह 13,974 रुपए यानी 8.82 प्रतिशत टूटकर करीब 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विश्लेषकों का कहना है कि कीमती धातु की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और लगातार चौथे सप्ताह भी इसमें गिरावट जारी रहने के आसार हैं।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment