शादी की खुशियां बदली मातम में,सड़क हादसे में सगे भाईयों की मौत

पटियाला: पटियाला के पातड़ा के पास मंगलवार सुबह हादसे में 2 सगे भाईयों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान फतेहाबाद के जाखल के रहने वाले हिमांशु जिंदल और विशाल जिंदल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हिमांशु और विशाल दोनों चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी के बाद दोनों सुबह अपने घर फतेहाबाद के लिए घर लौट रहे थे। पर सुबह करीब 5 बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो जाती है। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment