यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, 1300 से ज्यादा लोगों की मौत


Aryan Academy AD

यूरोप में भीषण गर्मी पड़ रही है और हीटवेव का खतरनाक कहर जारी है। हीटवेव से 1000 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं कुछ न्यूज एजेंसियों के मुताबिक हीटवेव से 1300 के करीब मौतें हो चुकी हैं अकेले फ्रांस में सबसे ज्यादा मौते हुई हैं और जर्मनी में तो भीषण गर्मी से सड़कें तक पिघलनी शुरू हो गई हैं और रेल सेवाएं कम कर दी गई हैं। पोलेंड और चेक गणराज्य भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। फ्रांस की स्वास्थ्य एजेंसी ने 1000 से ज्यादा मौतों की मौतों की पुष्टि की है।
X पर एक पोस्ट में, WHO प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा कि 21 जून के बाद से “यूरोप में ज़्यादा तापमान” के कारण 1,300 से ज़्यादा अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। कई देशों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। स्कूल बंद हैं और बिजली ग्रिड भी लड़खड़ा गए हैं।
हालांकि कि यूरोप में जुलाई के मध्य से लेकर जुलाई के आखिर में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाती रही है लेकिन जून में ही भीषण गर्मी पड़ने से वैज्ञानिक इसके कारणों की तलाश में जुट गए हैं। समुद्र के किनारों से भी पानी सूखने लगा है और कई किलोमीटर दूर तक पानी कम हो गया है। वैज्ञानिक ग्रीन हाउस गैसे उत्सर्जन में अधिकता को भी एक कारण मानकर चल रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment