अफगानिस्तान में भूकंप, भारत के कई हिस्सों में डोली धरती, घरों से बाहर निकल लोग

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र था। अफगानिस्तान में शनिवार शाम 7.04 बजे 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तीव्र था कि भारत के भी कई हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर आ गए।  अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अफगानिस्तान में आए ताजा भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की है

इसका असर अफगानिस्तान सहित 8 देश भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखा गया। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Advertisement Space

इससे पहले वेनेजुएला में कुछ दिन पहले आए भूकंप के कारण 920 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।

 

Advertisement Space

Leave a Comment