
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं नशा पीड़ित युवाओं का इलाज कर उन्हें पुनवार्सित किया जा रहा है। अब तक 90 हजार से अधिक नशा पीड़ित युवाओं का इलाज किया गया है। यह बात अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के प्रधान /युवा नेता आयुष अग्रवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि वहीं पंजाब सरकार की ओर से सूरमा कार्यक्रम के तहत नशामुक्त हुए युवाओं को एंटी ड्रग एंबेसडर के रूप में मान्यात देने के लिए एक अनूठी पहल भी शुरू की है, जो अन्य युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसके साथ ही नौजवानों को नशा के खिलाफ जंग में शामिल करने के लिए नए प्रधानों की नियुक्तियां की जा रही हैं जो नशे के खिलाफ जंग में नौजवानों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की मदद से कुछ ही दिनों मे सभी कॉलेज के नए प्रधान नियुक्त किये जायेंगे। इस मौके पर आयुष अग्रवाल के साथ मोहित शर्मा,सिद्धार्थ पहलवान, अनूप पहलवान भी मौजूद थे।