आरडीएक्स के साथ आतंकी संगठन का सदस्य गिरफ्तार

जालंधर/सोमनाथ कैंथ 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश पर पंजाब पुलिस ने आतंकवादी नेटवर्कों को खत्म करने और पंजाब में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए आतंकी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल(SSOC) अमृतसर ने एक आतंकी नेटवर्क के एक सदस्य मनप्रीत सिंह उर्फ ​​टिड्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अत्याधुनिक .30 बोर की पिस्तौल, जिंदा कारतूस और आरडीएक्स बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर कोटला तरखाना गाँव के इलाके से लगभग 2.5 किलोग्राम वजन के दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी बरामद किए गए, जिनमें टाइमर लगे हुए थे।

Advertisement Space

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी आर्मेनिया, यूके और जर्मनी में बैठे अपने आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा है, जिन्हें एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के पाकिस्तान स्थित मास्टरमाइंड से निर्देश मिल रहे हैं।

पुलिस एसएसओसी अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क के कनैक्शन खंगाल रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment