झारखंड से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस विमान खराब मौसम के चलते Crash,7 की मौत


Aryan Academy AD

झारखंड: झारखंड से दिल्ली जा रहा चार्टर्ड एयर एंबुलेंस सोमवार शाम खराब मौसम के चलते चतरा जिले के समरिया जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान सवार 7 लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। खराब मौसम के चलते सांय 7:30 बजे  विमान ने रास्ता बदलने की अनुमति मांगी। करीब 7:34 बजे कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया। इसके कुछ देर बाद विमान के क्रैश होने की सूचना मिली।

विमान में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी और धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) की मौत हो गई। डीजीसीए ने बताया कि उड़ान के दौरान खराब मौसम के कारण विमान द्वारा डायवर्जन की अनुमति मांगी गई थी।  कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया और फिर दुर्घटना हो गई।

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment