
अमृतसर:पंजाब में गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ किसान संगठनों ने रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है।
किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे राज्य में रेल रोको कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा ने लिया।
Advertisement Space
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद में देरी की जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement Space