गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 3 भाईयों सहित 7 की मौत

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बोलेरो के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से 3 सगे भाईयों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुआ। बुलेरो सवार मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनके बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 सभी लोग महल गांव के निवासी थे और काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात हुआ, लेकिन जानकारी सुबह मिली।

Advertisement Space

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement Space

Leave a Comment