अमृतसर के निजी स्कूल को मिला धमकी भरा E-Mail,स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसरः अमृतसर के निजी स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल मिलने के बाद सकते में आए स्कूल मैनेजमैंट ने स्कूल को खाली करवाकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

Advertisement Space

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम बम स्कवॉड टीम के साथ स्कूल में पहुंची । पुलिस की टीम स्कूल कैंपस और क्लासरुम में जा-जाकर चैकिंग कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस ई-मेल की भी जांच में जुट गई है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला कि किस संगठन की तरफ से ये धमकी दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment