Jalandhar के फुटबॉल चौक के पास आज शुक्रवार की सुबह ग्रीन लाईट का इंतजार कर रही कारों के एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कारें चपेट में आ गईं। बस ड्राइवर का कहना था कि बस की ब्रेक मिस हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है।
हादसे के कारण कुछ देर के लिए फुटबॉल चौक में लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि इस हादसे में जानी नुकसान होने से बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की । पुलिस हादसे की मुख्य वजह जानने में जुटी हुई है।
इससे पहले आज शुक्रवार तड़के जालंधर के फिल्लौर नेशनल हाईवे पर कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कैंटर चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।