अमृतसर बस स्टैेंड में फायरिंग, ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की मौत

अमृतसरः पंजाब में दिन ब दिन कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। आज फिर अमृतसर में फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह घटना अमृतसर के बस स्टैंड के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पर यात्री बिठाने को लेकर विवाद हुआ, जो जिसमें बात बढ़ती-बढ़ती फायरिंग तक पहुंच गई। इसमें ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की 4 गोलियां लगने से मौत हो गई है।

Advertisement Space

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने पूरे बस स्टैंड को घेर लिया है। इसके साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment