
जालंधर : Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar (पी.एम.आर.बी.पी.) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब योग्य बच्चे 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar हर साल 5 से 18 साल उम्र के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का काम करके दूसरों के लिए मिसाल कायम की हो या अपनी बेमिसाल काबिलियत, शानदार प्राप्तियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया हो। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार खेलों, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, नवीनता के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि मांगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर 15 अगस्त 2026 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
श्री भारती ने योग्य बच्चों और उनके माता-पिता से अपील की कि वे इस पुरस्कार के लिए समय पर ऑनलाइन अर्जी देकर इस सुनहरे मौके का लाभ लें।
अधिक जानकारी के लिए दफ्तर जिला बाल सुरक्षा यूनिट, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला चौक, जालंधर में पहुंच की जा सकती है या कार्यालय की ई-मेल (dcpojal2016@gmail.com) के माध्यम से जानकारी हासिल की जा सकती है।