नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर को निकाले जाने वाले नगर कीर्तन को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

Advertisement Space

डीसी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है, ताकि नगर कीर्तन के दौरान किसी को भी असुविधा न हो। जालंधर में 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment