NEET परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने लगाई टेलीग्राम पर रोक

नई दिल्ली: नीट-यूजी की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही, इस प्लेटफॉर्म को 30 जून तक मैसेज एडिटिंग फीचर पूरी तरह से बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement Space

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्पष्ट किया है कि संगठित नकल माफिया और जालसाज टेलीग्राम का लगातार दुरुपयोग कर रहे थे। इसी जालसाजी को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम के खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment