चंडीगढ़ : Punjab Congress की प्रधानगी को लेकर लंबे समय से चली आ रही खींचातान को आज उस समय विराम लग गया जब पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के नाम की घोषणा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के नये अध्यक्ष के रूप में की गई। परगट सिंह ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह ली है।
यह बदलाव 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है, और वड़िंग ने 2 अक्टूबर को ही इस पद से इस्तीफा दिया था। राज्य पार्टी प्रमुख के लिए कांग्रेस आलाकमान जिन नामों पर विचार कर रहा था, उनमें परगट सिंह का नाम भी शामिल था।
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन रहे परगट सिंह पंजाब के खेल और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं और अभी पंजाब विधानसभा में जालंधर कैंट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से पंजाब कांग्रेस के लिए एक नए दौर की शुरुआत होगी, क्योंकि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है।