जालंधरः राधा स्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी Hazoor Jasdeep Singh Gill शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पहुंचे। यहां उन्होंने संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता के निधन पर परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और इस मुश्किल समय में परिवार के प्रति सांत्वना भेंट की।
Advertisement Space
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील तलवाड़ के माता का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 2.30 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट पर किया गया। संस्कार के मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग मौजूद थे। गिल ने परिवार से आग्रह किया कि वे इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखें और हिम्मत से काम लें।
Advertisement Space