अकाली नेता Ranjit Singh Gill आधी रात को भाजपा में शामिल, आप ने उठाए सवाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देर रात अकाली दल के पूर्व नेता Ranjit Singh Gill को पार्टी में शामिल करने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया से बात करते हुए आप पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने इस घटना के संदिग्ध समय, गोपनीयता और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाया और इसे जांच के दायरे में आए लोगों को बचाने का एक स्पष्ट प्रयास बताया।

नील गर्ग ने पूछा कि Ranjit Singh Gill को आधी रात को पार्टी में क्यों शामिल कराया गया और इसे पंजाब भाजपा के किसी नेता के बजाय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने क्यों शामिल कराया?

उन्होंने कहा, “ऐसी क्या जल्दी थी कि विजिलेंस जांच में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को बिना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या पंजाब के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी के बिना भाजपा में शामिल करा दिया गया? यह चुपचाप और जनता की नज़रों से दूर क्यों किया गया?”

Advertisement Space

गर्ग ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वाला व्यक्ति कथित तौर पर उसी विजिलेंस मामले से जुड़ा है जिसमें वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, “कुछ ही दिन पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजीठिया का खुलकर समर्थन किया था। अब, उस मामले से जुड़े एक और व्यक्ति को हरियाणा के मुख्यमंत्री की मदद से भाजपा में शामिल कर लिया गया है। क्या भाजपा यह संकेत देना चाह रही है कि वह नशे के कारोबार में शामिल लोगों के साथ खड़ी है?”

 

Advertisement Space

Leave a Comment