
चंडीगढ़ः CM Bhagwant Mann के आवास पर पंजाब के विभिन्न बोर्डों के सम्मानित चेयरमैनों के साथ एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
इस दौरान अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर जनहित एवं समाज कल्याण के कार्यों को और गति देने के लिए अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है, वहीं मजबूत पंजाब, खुशहाल पंजाब और बेहतर पंजाब के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान पंजाब के विकास, जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा प्रदेश की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखे।
CM Bhagwant Mann ने सभी चेयरमैनों की बातों को गंभीरता से सुना और पंजाब के लोगों की भलाई तथा प्रदेश के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
