DC Varjit Walia ने विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों की भलाई में अहम योगदान देने वाली हस्तियों को किया सम्मान

जालंधर : DC Varjit Walia ने आज जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे परियास स्कूल के लिए फंड रेजिंग की गई और डोनरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ सुपत्नी और उप प्रधान रेड क्रॉस हॉस्पिटल वेलफेयर सेक्शन परियास स्कूल तानिया बैंस भी मौजूद थी।

इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए DC Varjit Walia ने बताया कि विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों की सहायता में दानी सज्जनों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है, इसलिए फंड इकट्ठा करना और दानियों का सम्मान करना एक बहुत ही नेक और जरूरी कार्य है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा इकट्ठा किए गए फंड को स्कूल में शौचालय बनाने, क्लास रूम का निर्माण तथा कंप्यूटर साइंस लैब आदि तैयार करने के अलावा बच्चों के लिए स्टेशनरी, वर्दियां, किताबें और स्कूल बैग उपलब्ध करवाने के लिए खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी दानी सज्जन विशेष जरूरतों वाले बच्चों की भलाई के लिए ऐसी पंजीकृत संस्थाओं को दान दे सकता है।

Advertisement Space

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने दानी सज्जनों को विशेष जरूरतों वाले बच्चों की भलाई के लिए आगे आने का आह्वान किया ताकि इन बच्चों की देखभाल उचित ढंग से की जा सके। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने विशेष जरूरतों वाले बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं को भी देखा और उनका मनोबल बढ़ाया।

इस मौके पर सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी सुरजीत लाल, समाज सेविका परमिंदर बेरी, रंजना बंसल, ज्योति सग्गी, तरसेम कपूर, शैली अग्रवाल, वसुधा ठाकुर, शुभ सेठी व अन्य दानी सज्जन मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment