गुरदासपुरः जिला गुरदासपुर के बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और करणवीर सिंह नाम के व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दोनों स्कर्पियो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। कार करणवीर सिंह चला रहा था कि बाइक पर तीन लोग आए और कार पर अंधाधुध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस फायरिंग में करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वारदात वीरवार की रात 9.00 बजे के करीब की है। पुलिस रात से ही जांच में जुटी हुई है। पुलिस के हाथ वारदात की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है।
गुरदासपुर का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया हत्या, फिरौती, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के मामले में जेल में है।
हरियाणा के दो कुख्यात बदमाशों प्रभु दासूवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। दोनों बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। पोस्ट में लिखा है इसे मारकर अपने भाी का बदला लिया है।
Double Murder: जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोलियां मारकर हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी
Advertisement Space