पंजाब के व्यापारिक बाजारों की बदलेगी तस्वीर, Punjab government ने विकास कार्यों के लिए जारी किए 40 करोड़ रुपये: अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर : Punjab government ने राज्य के व्यापारिक बाजारों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से पूरे पंजाब के लिए 40 करोड़ रुपये के विशेष कोष को मंजूरी दी है। इस फैसले का स्वागत करते हुए अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि Punjab government का यह निर्णय राज्य के व्यापारिक बाजारों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस विशेष निधि का उपयोग बाजारों में आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत, सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने से बाजारों का स्वरूप आधुनिक बनेगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि पंजाब राज्य व्यापारी आयोग व्यापारियों एवं दुकानदारों से जुड़े विभिन्न नीतिगत और लंबित मामलों पर भी जल्द निर्णय लेने जा रहा है। इससे व्यापारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार करने के लिए अधिक अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और बाजारों के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार जनहितैषी एवं विकासोन्मुख फैसले लेती रहेगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से सरकार द्वारा शुरू की जा रही योजनाओं का लाभ उठाने और बाजारों के विकास में सक्रिय सहयोग देने की भी अपील की।

Advertisement Space

Leave a Comment