International hockey teams जालंधर पहुंचीं, ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में भव्य स्वागत

जालंधर : International hockey teams का जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम (बर्लटन पार्क) में पहुंचने पर भंगड़े और उत्साह के साथ शानदार तथा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बांग्लादेश, जापान, चीन और मलेशिया की टीमें अभ्यास सत्रों के लिए स्टेडियम पहुंची, जहां स्थानीय निवासियों और हॉकी के उभरते युवा खिलाड़ियों ने 27 अक्तूबर से शुरू होने वाली पुरुष हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया।
International hockey teams जालंधर पहुंचीं, ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में भव्य स्वागत

यह महत्वपूर्ण खेल समारोह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि पंजाब में पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण राज्य इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को भारतीय हॉकी के गढ़ में लाने में सफल रहा है।

Advertisement Space

बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले 6 देशों—भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश के लिए उच्च स्तरीय मेहमान-नवाजी, विश्व स्तरीय सुविधाएं और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

27 अक्तूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में जबरदस्त एक्शन की शुरुआत होगी। शानदार उद्घाटन समारोह के बाद पहले मुकाबलों में मलेशिया का सामना चीन से, जापान का कोरिया से और मेजबान भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। जालंधर में पूल मैच 29 व 30 अक्तूबर तथा 1 व 2 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद मुकाबले मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में होंगे, जहां 4 नवंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे और 5 नवंबर को शानदार फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति होगी।

Advertisement Space

Leave a Comment