‘भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त करती हैं’ : Ashwani Aggarwal

जालंधरः भगवान वाल्मीकि जी का जीवन, उनका व्यक्तित्व और उनकी महान शिक्षाएं युगों-युगों से मानवता का मार्गदर्शन करती आ रही हैं। ये विचार पार्षद Ashwani Aggarwal जोकि अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन भी हैं ने भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान मंच से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जालंधर की वार्ड नं. 80 के पार्षद ने भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रकटोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर Ashwani Aggarwal ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना रामायण समाज को मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता और आदर्श जीवन का संदेश देती है। भगवान वाल्मीकि जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक भेदभाव को दूर किया जा सकता है तथा प्रेम, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाया जा सकता है। उनके आदर्श हमें प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने, मानवता को सर्वोपरि रखने और समाज के कल्याण के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Ashwani Aggarwal ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि उनके महान विचारों को आत्मसात करने और समाज में सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन और शिक्षाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Advertisement Space

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का जनसैलाब

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन की धार्मिक एवं सामाजिक महत्ता को दर्शाया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने, मानवता की सेवा करने और समाज में एकता, समानता तथा आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, नगर निगम कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, जितेंद्र जींद, गगन बाली, डॉ. गुरुचरण सिंह, नितिन गुलाटी, टाइगर बिल्ला, विशाल रेरू, रौनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment