जालंधर : डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने बताया कि उपयुक्त अकादमिक लाभ हेतु छात्रों की PM Internship Scheme के तहत रजिस्ट्रेशन जारी है।
उन्होंने बताया कि इस रजिस्ट्रेशन के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल है, परिवार का कोई भी सदस्य नियमित/पक्की सरकारी सेवा में न हो, और प्रार्थी ने दसवीं/बारहवीं/आईटीआई/पॉलिटेक्निक/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की हो। इसके अलावा ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्नर्स और कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी इस स्कीम के अंतर्गत आवेदन करने के योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1800116090 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक अधिकतम 03 इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक को 12 महीनों के लिए रुपये 9000 प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा एकमुश्त 6000 रुपये की ग्रांट दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।