अश्वनी अग्रवाल का Mawan Dhiyan Satkar Yojana की सखियों को राखड़ी महोत्सव का निमंत्रण

जालंधर: मुख्यमंत्री Mawan Dhiyan Satkar Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाली वार्ड नंबर 80 की सभी सखियों को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने अपने कार्यालय में विशेष रूप से निमंत्रण पत्र वितरित किए।

अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर द्वारा आगामी 29 अगस्त को धामी कैस्टल में रखड़ी का महा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 80 की सभी सखियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया।

Advertisement Space

उन्होंने सभी सखियों से अपील की कि वे इस पारिवारिक एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित राखड़ी महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment