आयुष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ की भेंट


Aryan Academy AD

जालंधऱः बनिया समाज के युवा नेता व जालंधर ट्रेडर्स एंड मन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्य आयुष अग्रवाल(प्रधान अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा )ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से शिष्टाचार भेंट की । यह मुलाकात जालंधर की राजनीति में एक बड़ी हलचल मानी जा रही है।

Advertisement Space

आयुष अग्रवाल ने कहा है कि बनिया समाज पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है और 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत दिलवाकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हाथ मजबूत करेगा। वहीं अग्रवाल ने कहा कि जालंधर के नॉर्थ हलके की आम जनता बदलाव और विकास चाहती है तथा नॉर्थ हलके में इस बार आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और नॉर्थ हलके में जीत का झंडा बुलंद करेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment