एफआईआर पर क्या बोले संदीप पाठक ?


Aryan Academy AD

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में एफआईआर दर्ज होने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने औपचारिक या अनौपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज होने संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है। मीडिया को दी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि संभव है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके उन पर एफआईआर की गई हो, मगर वह एफआईआर देखने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगा।
उन्होंने कहा कि जितने भी लोग मुझे जानते हैं और जिन्होंने मेरे साथ काम किया है वे जानते हैं कि मैं नीति और धर्म से चलने वाला व्यक्ति हूं।
संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने सारी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा की और देश किसी भी पार्टी से बड़ा होता है। वह इसे कभी धोखा नहीं देंगे।

Advertisement Space

बता दें कि पिछले दिनों ईडी की रेड के बाद आम आदमी पार्टी को छोड़कर सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इन सांसदों में राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment