जालंधरः अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर आज उत्साह और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
सुबह से ही उनके कार्यालय में समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों का तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाइयाँ खिलाकर और शुभकामना संदेश देकर श्री अग्रवाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक व सामाजिक जीवन की कामना की।
पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से दिन मनाया और किसी भी प्रकार के दिखावे से दूरी बनाए रखी। समर्थकों ने कहा कि अग्रवाल ने सदैव क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और जनता की आवाज़ को मजबूती से संबंधित मंचों तक पहुँचाया है। विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आम लोगों की परेशानियों के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें एक संवेदनशील और कर्मठ जनप्रतिनिधि बताया गया।
इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे जन्मदिन को किसी बड़े आयोजन के बजाय आत्ममंथन और सेवा-संकल्प के दिन के रूप में देखते हैं। साथ ही उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
पूरे दिन शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और माहौल जनस्नेह व सकारात्मकता से परिपूर्ण बना रहा।
पार्षद अश्वनी अग्रवाल के जन्मदिन को समर्थकों ने बनाया खास, दीं शुभकामनाएं
Advertisement Space
