Jalandhar : Ward 80 का विकास मेरी प्राथमिकताः अश्वनी अग्रवाल, दादा कॉलोनी स्थित आम आदमी क्लीनिक के पास जेसीबी से करवाई सफाई


Aryan Academy AD

Jalandhar : Jalandhar की Ward 80 के दादा कॉलोनी स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र (आम आदमी क्लीनिक) के आसपास बढ़ी हुई झाड़ियों एवं जमा गंदगी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर सफाई करवाई गई। सफाई अभियान के दौरान अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं Ward नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्वयं सफाई कार्य का जायजा लिया।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि Ward की साफ-सफाई उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नगरवासियों से Ward को एक स्मार्ट वार्ड बनाने का वादा किया था और इसी संकल्प के तहत वार्ड में लगातार विकास एवं सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि Ward को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह निरंतर कार्य जारी रहेंगे।

Advertisement Space

इस मौके पर राजिंदर अग्रवाल,आम आदमी क्लीनिक की डॉ. प्रगया शेखरी, नर्स गीता शर्मा, फार्मासिस्ट शिखा एवं हेल्पर पारस मौजूद रहे। क्लीनिक स्टाफ ने सफाई कार्य करवाने के लिए श्री अश्वनी अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सफाई होने से क्लीनिक के आसपास का वातावरण अब अधिक स्वच्छ एवं बेहतर हो गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment