
जालंधर : पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए Jalandhar Commissionerate Police ने बीते दो दिनों के दौरान शहर भर में विभिन्न कार्रवाइयाँ की। इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पिछले दो दिनों के दौरान कमिश्नरेट जालंधर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा हल्का जीओ अफसरों की निगरानी तहत कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई। जिस दौरान पुलिस टीमों द्वारा 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद की गई।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा दो व्यक्तियों को नशा सेवन करते हुए काबू किया गया। इन गिरफ्तार किए 11 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की गई।
Jalandhar Commissionerate Police द्वारा यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि इस नशों के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।