77वें ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान समाजसेवी संजीव भगत सम्मानित

जालंधर: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित 77वें ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी संजीव भगत को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (पंजाब के माइनिंग एवं जियोलॉजी, जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री), डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल तथा विधायक बलकार सिंह द्वारा संजीव भगत को सम्मान पत्र देकर नवाज़ा गया।
मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने समाजसेवी संजीव भगत द्वारा समाज कल्याण, जनसेवा और जनहित में किए जा रहे निरंतर एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस समारोह में ज़िला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment