चंडीगढ़ः पंजाब की पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी की MLA Anmol Gagan Mann ने बीते कल सियासत छोड़ने का ऐलान करते हुए इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनका इस्तीफा नामंजूर हो गया है।
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा था-
मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है।
विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।
मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
MLA Anmol Gagan Mann के इस्तीफे के साथ ही पंजाब की सियासत गर्मा गई थी।
इस्तीफा नामंजूर करने को लेकर आज आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने पारिवारिक माहौल में अनमोल गगन मान से मुलाकात की और पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला किया। अमन अरोड़ा के मुताबिक, अनमोल गगन मान ने पार्टी के फैसले को स्वीकार कर लिया है।