तारों और खंभों के जाल से मुक्त वाला देश का पहला राज्य बनेगा पंजाब: अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर:अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीते दिनों अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को पूरी तरह अंडरग्राउंड करने वाले पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत कर ‘रोशन पंजाब’ और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को नई दिशा दी है। यह पहल राज्य को आधुनिक और सुरक्षित बिजली व्यवस्था प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब को देश का पहला ‘खंभा-मुक्त’ और बिजली के तारों के जाल से मुक्त राज्य बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार की यह ऐतिहासिक और अनूठी पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में बिजली के तारों का जाल खत्म होने से लोगों को राहत मिलेगी और हादसों में भी कमी आएगी।

Advertisement Space

श्री अग्रवाल के अनुसार इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिना सड़कों को खोदे बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे फसलों में आग लगने की घटनाओं और करंट से होने वाले जानलेवा हादसों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गांवों और शहरों की सुंदरता भी बढ़ेगी तथा बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनेगी।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में पूरे राज्य व देश के लिए एक मॉडल साबित होगा और लोगों को सुरक्षित व बेहतर बिजली सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement Space

Leave a Comment