
कनाडा: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में फिरौती और फायरिंगके आरोप में पंजाबी मूल के युवक को एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान गुरसेवक सिंह (22) के रूप में हुई है। अदालत 22 मई को सजा पर फैसला सुनाएगी।
Advertisement Space
पुलिस के अनुसार 17 दिसंबर की रात एबॉट्सफोर्ड के किंग रोड इलाके में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी हुई थी। संदिग्ध वाहन की पहचान कर पुलिस ने हाईवे-1 पर नाकाबंदी की। गैंग क्राइम यूनिट ने व्हाटकम रोड के पास कार को घेर लिया। कार में मौजूद ड्राइवर की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई, जिसने खुद को घिरा देख पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है उस पर 12 केस दर्ज है।
Advertisement Space