पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में तरनतारन से युवक गिरफ्तार


Aryan Academy AD

राजस्थान राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में तरनतारन से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। उस पर सीमा सुरक्षा बल की गोपनीय गतिविधियों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

जांच एजेंसियों को उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच के दौरान चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। गुरविंदर के अकाउंट्स पर न केवल प्रो-खालिस्तान और प्रो-पाकिस्तान सामग्री साझा की गई थी, बल्कि वह चैट के जरिए आतंकी संगठन के लोगों से लगातार संवाद कर रहा था।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब राजस्थान एटीएस की मॉनिटरिंग शाखा ने डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक किया। पुख्ता सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को राजस्थान एटीएस की टीम ने पंजाब में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment