
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजोत सैनी पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हरमनजोत सैनी वासी नजदीक बंसल गैस एजेंसी पठानकोट का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रायपुर-रसूलपुर के पास हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बुरी तरह से घायल युवक को कैपिटोल अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दिया। मकसूदां थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
Advertisement Space